आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को पुलिसकर्मियों से अपराध रोकने के लिए कृत्रिम मेधा (AI), डेटा विश्लेषण और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाने तथा पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार अपनाने का आह्वान किया. CM ने कहा कि जिस राज्य में कानून-व्यवस्था अच्छी होती है, वहां पर निवेश काफी अधिक आता है. उन्होंने मंगलागिरि में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए डेटा विश्लेषण व आधुनिक तकनीक आवश्यक हैं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को पुलिसकर्मियों से कहा कि राज्य के विकास, निवेश और जनता के कल्याण के लिए प्रभावी कानून व्यवस्था आवश्यक है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस दिवस पर पुलिसकर्मियों से तकनीक आधारित व्यवस्था अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रभावी कानून-व्यवस्था राज्य के विकास, निवेश आकर्षित करने और लोगों की खुशहाली के लिए जरूरी है.
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बोलते हुए नायडू ने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को केवल सहानुभूति के साथ नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी के रूप में याद किया जाना चाहिए. पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को सीएम नायडू ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
CM ने याद दिलाया कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस क्यों मनाया जाता है. साल 1959 में इसी दिन लद्दाख में चीनी सैनिकों ने हमला किया था. इस हमले का जवाब देते हुए 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. उन्हीं की याद में यह दिन मनाया जाता है.
CM ने राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को एक अहम संदेश देते हुए कहा कि अपराध को रोकने के लिए हमें तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान को केवल संवेदना व्यक्त करने के बजाय जिम्मेदारी के रूप में याद किया जाना चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

