आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती है. बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन घंटे तक रोके रखा गया.  पार्टी ने यह नहीं बताया कि सीएम को क्यों रोका गया या उन पर जुर्माना क्यों लगाया गया.

AAP के मुताबिक, पेरिस से लौटने के बाद अधिकारियों ने मान का 50 हजार रुपए का चालान भी काटा. अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से बहुत दबाव होने की बात कही.

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने केंद्र की मोदी सरकार की पंजाब-विरोधी चालों की कड़े शब्दों में निंदा की है. AAP प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन घंटे तक रोके रखा गया और सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया.

पंजाब प्रवक्ता नेता बलतेज पन्नू ने ये जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम एक दुर्भावनापूर्ण सवाल से प्रेरित था. प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की आपत्तियों के बावजूद, वे अदालत के आदेश का पालन करते हुए पेरिस क्यों गए? इसके अलावा, भारत लौटने पर उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार की पंजाब-विरोधी नीतियों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि चाहे दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक किसानों को जबरन बैठाकर रखना हो, या पंजाब के हक के फंड रोककर रखने हों, केंद्र सरकार हर स्तर पर पंजाब का गला घोंटने की कोशिश करती रही है.

उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के फ्रांस दौरे को लेकर बनी नाराजगी का नतीजा है एक ऐसा दौरा जो पहले भी केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच विवाद का विषय बन चुका था.

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”सीएम मान को हवाई अड्डे पर करीब 3 घंटे तक रोका गया। पंजाब के मुख्यमंत्री अपने राज्य के प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने पेरिस गए थे और ये सब उन्होंने केंद्र सरकार के NOC न दिए जाने की चुनौती के बाद किया था।” 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m