Delhi Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा 2026 (Kanwar Yatra) को लेकर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए निगम ने राजधानी के सभी 12 जोनों में विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कांवड़ यात्रा मार्गों और शिविरों के आसपास संचालित अवैध मांस की दुकानों को बंद कराने का फैसला लिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली अवैध दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी जोन उपायुक्तों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

इस वर्ष दिल्ली में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक कुल 308 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

MCD ने 12 जोनों को दिए निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए एमसीडी ने अपने सभी 12 जोनों को निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्गों और कांवड़ शिविरों के आसपास संचालित मांस की सभी अवैध दुकानों को बंद कराया जाए। अधिकारियों के मुताबिक, निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल अवैध दुकानों पर ही नहीं, बल्कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाली लाइसेंसी दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

MCD ने नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

निगम ने अपने सभी 12 जोनों को निर्देश जारी करते हुए कांवड़ यात्रा मार्गों और शिविरों के आसपास की अवैध मांस दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी नागरिक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया है। MCD अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कुल 308 कांवड़ कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, शौचालय, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कैंप स्थलों से हटेंगे अतिक्रमण

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर MCD ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए निगम ने सभी 12 जोनों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कांवड़ कैंप स्थलों और यात्रा मार्गों के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज की जाएगी।

MCD को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले चिह्नित कांवड़ कैंप स्थलों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाए। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। आदेश के बाद कैंप स्थलों और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा से काफी पहले शिविर स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी एमसीडी को सौंपी गई है। इसके लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को पहले ही चिह्नित स्थानों की सूची और आवश्यक विवरण उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।

मार्गों और शिविरों के आसपास बंद होंगी अवैध मांस की दुकानें

MCD ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों और कांवड़ शिविरों के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या बिना लाइसेंस वाली मांस की दुकान संचालित नहीं होनी चाहिए। संबंधित जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा मार्गों और शिविर स्थलों के आसपास अवैध मांस की बिक्री न हो। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम ने यह भी कहा है कि केवल अवैध दुकानों पर ही नहीं, बल्कि लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानों पर भी नजर रखी जाएगी। यदि किसी दुकान में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित जांच और प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई गई नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं

कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो ने विशेष परिचालन योजना तैयार की है। सावन के पहले दिन 30 जुलाई से 14 अगस्त तक यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो कुल 52 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रा करने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेनों की आवृत्ति भी बढ़ाई गई है। सामान्य दिनों की तुलना में इस दौरान ट्रेनें हर आठ मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। वहीं, यदि किसी स्टेशन या रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक बढ़ती है तो ट्रेनों को हर पांच मिनट के अंतराल पर चलाने की भी तैयारी की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m