India Rebukes The New York Times: द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को पाकिस्तानी कश्मीर (Pakistani Kashmir) कहे जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जमकर लताड़ लगाई है। भारत ने इसे गुमराह करने वाला बताया है। भारत ने साफ किया कि ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ जैसी कोई चीज नहीं है। पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान ने भारत के अभिन्न अंग पर कब्जा किया हुआ है।

दरअसल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में झड़पों और स्थानीय चुनावों पर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा- पाकिस्तानी कश्मीर के मीरपुर में हिंसा भड़क गई, जब पुलिस का सामना जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के सदस्यों से हुआ। यह नागरिक अधिकारों का एक ग्रुप है जो पुलिस की बर्बता का विरोध कर रहा था।

इसपर भारतीय दूतावास ने द न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से इस्तेमाल किए गए शब्दों को खारिज करते हुए कहा कि कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है। सिर्फ़ ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है। दूतावास ने फिर से दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और हमेशा रहेंगे। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जारी व्यापक जन प्रदर्शन पाकिस्तान के आर्थिक शोषण, वहां के लोगों को मौलिक अधिकारों से वंचित किए जाने और उसके प्रशासनिक दमन का नतीजा हैं। अब वह कब्जे वाले इलाकों के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है।

जेएएसी पाकिस्तान के खिलाफ कर रही प्रदर्शन
स्थानीय अधिकारियों और स्वतंत्र एजेंसियों के हवाले से प्रकाशित खबर में न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि जून में शुरू हुई हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का संयुक्त मंच (जेएएसी) पीओके की तथाकथित विधानसभा की 12 विवादित सीटों को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। जेएएसी का आरोप है कि सत्ता प्रतिष्ठान इन सीटों का इस्तेमाल अपनी पसंद के व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए करता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m