Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 जुलाई 2026) की खबरों में ‘एंटी पेपर लीक बिल’ लोकसभा से पास, संसद में राहुल गांधी बोले- ‘इडियट’ को अंधभक्त भगवान मानते हैं; चीन में कोरोना की वापसी, जून में 79 हजार नए केस दर्ज; मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ वारंट जारी प्रमुख रहा।

1. ‘एंटी पेपर लीक बिल’ लोकसभा से पास

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026 यानी एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हो गया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ध्वनि मत से एंटी पेपर लीक (Anti-paper leak bill) संशोधन बिल पास हुआ। बिल पास होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा कार्यवाही 30 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। बिल पर मंगलवार को 9 घंटे चर्चा हुई। वहीं बुधवार को चर्चा और हंगामे के बाद बिल पास हुआ। अब इस अपराध में अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

पढ़े पूरी खबर……

2. संसद में राहुल गांधी बोले- ‘इडियट’ को अंधभक्त भगवान मानते हैं

पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026′ पर संसद में चर्चा हो रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एंटी पेपर लीक बिल (Anti Paper Leak Bill) पर बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में ‘इडियट’ को अंधभक्त भगवान मानते हैं…’, शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद सत्तापक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के शब्दों पर घोर आपत्तिजनक करार दिया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के शब्दों पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

पढ़े पूरी खबर……

3. चीन में कोरोना की वापसी, जून में 79 हजार नए केस दर्ज

चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. जून में 79 हजार नए केस दर्ज हुए और ओमिक्रॉन का NB.1.8.1 वैरिएंट सबसे ज्यादा फैल रहा है. इनमें से केवल 130 मरीज गंभीर स्थिति में पाए गए और एक व्यक्ति की मौत हुई. फिलहाल यह चीन में सबसे तेजी से फैलने वाला श्वसन संक्रमण बन गया है. हालांकि इस बार स्थिति 2020 जैसी नहीं है, लेकिन फिर भी भारत समेत दुनिया के देशों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

पढ़े पूरी खबर……

4. मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ वारंट जारी

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। पंजाब के संगरूर की अदालत ने उनके खिलाफ 15 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने खरगे को 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। पीएफआई से बजरंग दल की तुलना करने पर कोर्ट ने यह आदेश सुनाया है। खड़गे को अदालत में खुद पेश होकर जमानत लेनी होगी।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

रिजर्वेशन हटाओ आंदोलनः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के जंतर-मंतर पर सफल प्रोटेस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ तेजी से उभरा है। सोशल मीडिया पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ डिजिटल कैंपेन को शुरू किया है। इंस्टाग्राम पर इस अभियान ने महज पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 46 लाख फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। लोग तेजी से इस मुहीम में जुड़ रहे हैं। यह समूह खुद को किसी भी राजनीतिक दल से अलग बताते हुए आरक्षण नीति में बदलाव की मांग कर रहा। इस अभियान के संस्थापक या संचालक की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। (पूरी खबर पढ़े)

कॉकरोच प्रोटेस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एक्शनः कॉकरोच प्रोटेस्ट (Cockroach Protest) में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा (Hate speech against PM Modi) के इस्तेमाल पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर FIR दर्ज किया है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल और इन वीडियो को सर्कुलेट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें कुछ न्यूज पोर्टल और अलग-अलग X हैंल्डस को नोटिस भेजा गया है। भारत न्याय संहिता की धारा 351 (3) / 353 (2), / 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही लोगों को नोटिस भेजकर पुलिस ने जानकारी भी मांगी है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m