Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 जुलाई 2026) की खबरों में NEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, DU में ड्रेस कोड पर नई बहस, शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी, अभद्र कंटेंट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन प्रमुख रहा।

NEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन

NEET UG पेपर लीक मामले की जांच में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया है कि इस मामले में तैयार की गई चार्जशीट लगभग 20 हजार पन्नों की है। मामले की सुनवाई के दौरान एजेंसी ने अदालत को जांच की प्रगति और दस्तावेजों की स्थिति से अवगत कराया। सुनवाई के दौरान CBI ने कहा कि मामले की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य रिकॉर्ड एकत्र किए गए हैं, जिनके आधार पर विस्तृत चार्जशीट तैयार की गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

DU में ड्रेस कोड पर नई बहस

St Stephen’s College: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए ड्रेस कोड को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा कैंपस के कई प्रमुख हिस्सों में छात्रों के शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों ने इसका विरोध जताया है। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन मंगलवार को कई छात्र शॉर्ट्स पहनकर कॉलेज पहुंचे और प्रशासन के फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि पहनावे को लेकर इस तरह के प्रतिबंध व्यक्तिगत स्वतंत्रता और छात्रों की पसंद के अधिकार को प्रभावित करते हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, कैंपस के कुछ प्रमुख शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में शॉर्ट्स पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पढ़े पूरी खबर…..

शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने कहा है कि निर्वाचन आयोग को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की चुनाव संबंधी कार्यों में ड्यूटी लगाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। हालांकि आयोग की यह भी जिम्मेदारी है कि ऐसी तैनाती के कारण शिक्षकों पर असहनीय मानसिक और शारीरिक दबाव न पड़े। चीफ जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय (Devendra Kumar Upadhyaya) और जस्टिस तुषार राव गेडेला (Tushar Rao Gedela) की खंडपीठ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बड़े पैमाने पर बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) और गणना कर्मी के रूप में तैनात किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

अभद्र कंटेंट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ से ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कहा है और संबंधित अकाउंट्स की जानकारी भी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ को पत्र भेजकर संबंधित कंटेंट को हटाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन अकाउंट्स के संचालकों की पहचान से जुड़ी जानकारी, जैसे नाम, पता और अन्य उपलब्ध विवरण भी मांगे गए हैं, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि अदालत के पास सार्वजनिक परिसरों से बेदखली की वैधानिक प्रक्रिया पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है। केंद्र का तर्क है कि संबंधित कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और उसमें न्यायिक हस्तक्षेप की सीमाएं हैं। (पढ़े पूरी खबर)

AAP का बड़ा एक्शन: हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित (Satyam Pandit) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बदसलूकी, मारपीट और विभिन्न समूहों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ संसद मार्ग थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने मामले में पुलिस को विस्तृत शिकायत सौंपते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं ने सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का प्रयास किया। (पढ़े पूरी खबर)

अभिजीत दीपके का ऐलान; कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन पर छात्रों तथा प्रदर्शनकारियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस की ओर से छात्रों को कथित रूप से परेशान करने का सिलसिला जारी रहा तो CJP जल्द ही एक बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन करेगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन से जुड़े छात्रों और समर्थकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर पार्टी को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न स्थानों से प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने की सूचनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों और युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: Delhi Traffic Advisory: सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस(Delhi Traffic Police) ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी(Traffic Advisory) जारी की है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों के दिल्ली से होकर गुजरने की संभावना है। इसे देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न रूटों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे, जबकि जरूरत पड़ने पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली सरकार की ₹2500 योजना में बड़ा अपडेट: दिल्ली सरकार की प्रस्तावित ₹2,500 मासिक सहायता योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा जिनके 3 से अधिक जीवित बच्चे हैं। इस पात्रता शर्त के कारण राजधानी के सबसे कम आय वाले परिवारों की बड़ी संख्या में महिलाएं योजना के दायरे से बाहर रह सकती हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, तीन से अधिक जीवित बच्चों की शर्त की वजह से दिल्ली के सबसे कम आय वर्ग के परिवारों की करीब 15 प्रतिशत महिलाएं इस योजना का लाभ पाने से वंचित हो सकती हैं। (पढ़े पूरी खबर)

E20 विवाद गरमाया: नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन का समर्थन करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अब पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। बुधवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने देश की 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों से यह पूछा था कि क्या वर्ष 2023 से पहले निर्मित वाहनों में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है। उनका दावा है कि कंपनियों ने इस संबंध में कोई लिखित जवाब नहीं दिया। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m