शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक और बानोगी सामने आई है। शहर में बदमाशों ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए घर में अकेली रह रही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी व कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घटना राजधानी के एक रिहायशी इलाके की
दरअसल यह घटना राजधानी के एक रिहायशी इलाके की है, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलाबाई घर में बिल्कुल अकेली थीं। घर में अकेली पाकर बदमाश बेखौफ अंदाज में अंदर घुस आए और वृद्धा को धारदार हथियार दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। डरी-सहमी बुजुर्ग महिला के सामने ही बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़े और उसमें रखे करीब दो किलो चांदी के जेवरात तथा 30 हजार रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गए।
आरोपियों के नाबालिग होने की आशंका
अकेली रहती थीं वृद्धा: जानकारी के मुताबिक, 75 वर्षीय कलाबाई की कोई संतान नहीं है। वह अपने बुजुर्ग भाई के नाती और पोते के साथ उसी घर में रहती हैं, लेकिन घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो आरोपियों की तस्वीरें सामने आई हैं। शुरुआती जांच में वारदात को अंजाम देने वाले दोनों लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं।
रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने की इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। सामने आई तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
SAF के जवान को मारी गोलीः बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, एसपी और FSL टीम मौके पर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

