जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक सनकी युवक ने अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में युवक के पिता सुरेंद्र उरांव और पत्नी सुजाता उरांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी रेयांशी कुमारी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है.

लोहरदगा में हैवानियत! शख्स ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट - Lohardaga  Brutality Man Murders Father and Wife lcly - AajTak

लोहरदगा में एक युवक ने अपने पिता, पत्नी और मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें दो की मौत हो गई.

झारखंड के लोहरदगा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. भंडरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंगरा टोली गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. संदीप उरांव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 60 वर्षीय पिता और 27 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. घटना में उसकी तीन वर्षीय बेटी भी घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने खून से लथपथ मासूम बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान संदीप उरांव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ गया था. विवाद इतना गंभीर हो गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और अपने 60 वर्षीय पिता सुरेंद्र उरांव व 27 वर्षीय पत्नी सुजीता उरांव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के दौरान घर में मौजूद तीन वर्षीय मासूम बच्ची भी इस हिंसा की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, जिसे जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

लोहरदगा में डबल मर्डर! बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट, मासूम  बेटी को भी नहीं बख्शा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इससे पहले पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने आप को घर में बंद कर लिया था. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा है. हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m