CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी-2026 के के आवेदन फाॅर्म में सुधार के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। फॉर्म में सुधार की सुविधा 7 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार निर्धारित समय में अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि 10 सितंबर के बाद आवेदन में किसी तरह का बदलाव करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीटीईटी करेक्शन विंडो का फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई से 10 जून 2026 के बीच सीटीईटी के लिए आवेदन किया था। साथ ही हाल में खोले गए आवेदन पोर्टल के दौरान 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच अपना फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी इसका फायदा होगा।

सीबीएसई ने भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार कि सुधार की सुविधा केवल तय समय तक ही खुली रहेगी। लिहाजा उम्मीदवार सिर्फ 10 सितंबर तक ही सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले स्टेट 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 में से 10 जून तक चली थी। इसके बाद बोर्ड ने 25 अगस्त को आवेदन पोर्टल फिर खोल और उम्मीदवार को 1 सितंबर तक आवेदन का मौका दिया था। अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन विंडो शुरू की गई है।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा 

बता दें कि सीबीएसई की ओर से निर्धारित परीक्षा पैटर्न के अनुसार सीटीईटी का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। इसमें सभी प्रश्न एमसीक्यू वाले होंगे और हर सवाल के चार ऑप्शन दिए जाएंगे। सीटीईटी में दो पेपर होते हैं, पेपर वन उन उम्मीदवारों के लिए, जो कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। दोनों पेपर में कुल 150 सवाल होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सीटीईटी क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 90 अंक लाने होंगे।

ऐसे करें सुधार 

  • सीटीईटी फॉर्म 2026 में करेक्शन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी में CTET SEP 2026 करेक्शन विंडो पर क्लिक करें।  
  • अब मांगी गई सारी डिटेल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद जिन फील्ड में सुधार करना है, उनमें संशोधन करें।
  • सुधार करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

CTET की नई परीक्षा तारीख अभी जारी नहीं 

सीटीईटी की 22वीं परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी। हालांकि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू किए जाने के बाद परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं हुई है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m