चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में दीपावली के त्यौहार को लेकर महिलाएं लगातार खरीदी करने पहुंच रही है और इसी के तहत अपनी बेटी के साथ बाजार में निकली एक महिला के साथ ऑटो चालक के द्वारा भरोसे में लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है।

₹13000 नगद और सोने चांदी का बैग निकाल लिया

एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक तिलक नगर थाना क्षेत्र में फरियादी महिला मनीषा अपनी बेटी के साथ में बाजार करने के लिए पहुंची थी और इसी के दौरान उनके द्वारा देवगुराडिया जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठी किसी दौरान उन्हें दुकान से कुछ सामान देना था तो वह उतर गई और ऑटो चालक ने कहा कि आप अपना बैग रखे रहने दीजिए आप दुकान से होकर आ जाइए। भरोसे में लेकर ऑटो चालक महिला का बैग अपने पास ही रख लिया और उसमें से ₹13000 नगद सहित सोने चांदी का एक छोटा बैग निकाल लिया।

खातेगांव टीआई हत्याकांड में 3 संदिग्ध हिरासत मेंः राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष का नाम सामने आया,

ऑटो चालक सोनू पिता बालकृष्ण गिरफ्तार

जब महिला घर पर पहुंची तो देखा कि उसमें बैग और नगदी राशि नहीं थी। मामले में तत्काल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई गई पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज अन्य सबूत के आधार पर कामा की फाइल में रहने वाले ऑटो चालक सोनू पिता बालकृष्ण को गिरफ्तार किया है। चोरी हुआ पूरा सामान सहित नकद राशि बरामद कर ली गई है साथ ही उसे अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में सोने चांदी के आभूषण भी बरामद की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m