प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र से पुलिस ने किसानों के साथ ट्रैक्टरों की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और एसडीओपी खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में भाटपचलाना थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी और उनकी टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।
MP कांग्रेस का ऐलान: 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे जाम करेगी पार्टी, जीतू पटवारी बोले- ‘आज एग्जिट पोल हुआ
आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद माधीपुरा से गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी माधीपुरा को गिरफ्तार किया है, जो किसानों को ज्यादा किराया देने का लालच देकर उनके ट्रैक्टर हड़प लेता था। बताया जा रहा है कि आरोपी किसानों से ट्रैक्टर लेकर उन्हें दूसरे जिलों में बेच देता या गिरवी रख देता था। ना तो वह किराया देता था और ना ही ट्रैक्टर वापस करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर और ठिकाने भी बदलता रहता था।
कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया
किसानों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया और गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

