राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस 7 अप्रैल को नेशनल हाइवे जाम करेगी। बड़वानी से मुरैना तक जाम होगा। इस रोड के हर जिले में जाम होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातें कही। उन्होंने मंडियों में बिक रहे गेहूं और धान पर भाव का अंतर देने की मांग की। कहा- मंडियों में कम दर में बिक रहे गेहूं और के धान में भाव का अंतर देने की मांग की।
ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर हमलाः ढाई फीट लंबी रॉड लगने से दिल्ली का दंपती घायल,
गवर्नमेंट कोलेप्स हो गया
जीतू पटवारी ने कहा- किसी भी घटना में मंत्री की जवाबदेही तय नहीं हो रही है। हर घटना में ऐसा हो रहा है। गवर्नमेंट कोलेप्स हो गया है। इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। परिवहन में छोटी गाड़ियों में 50-50 आदिवासी जाते हैं, परिवहन मंत्री आखिर क्या कर रहे हैं। आज मप्र में एग्जिट पोल कराया जाए तो 10-90 से सरकार हार जाएगी।
कलेक्टर का कड़ा एक्शन: नक्शा सुधार में लापरवाही पर एसडीएम को शोकॉज नोटिस,
कुछ जज बेईमान
असलम चमड़ा और यासीन मछली को जमानत मिलने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू बोले- फैसले सरकार प्रभावित करती है। समाज में एक परसेप्शन है। ये मैं नहीं कह रहा। पहले का परसेप्शन ये था कि कुछ जज बेईमान हैं
अब परसेप्शन है कि बहुत कम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
‘पुलिस सुन लेती तो बच जाती जान’: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या,
दिग्विजय ने मेरी तारीफ की
दिग्विजय सिंह के बयान पर पटवारी बोले- प्रदेश अध्यक्ष की दिल्ली में पकड़ नहीं होना चाहिए क्या? दिग्विजय ने मेरी तारीफ की है। शिष्य जब अच्छा काम करता है तो गुरु गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा बहुत हार्ड वर्किंग कर रहे हैं, उन्होंने मेरी तारीफ की है।


