ODISHA DESK, कटक: कटक की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व विधायक प्रभात बिस्वाल के साथ मंच साझा करना कॉर्पोरेटर अरविंद जेना को महंगा पड़ गया है। बीजू जनता दल (BJD) ने उन्हें ‘दल विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद कटक नगर निगम (CMC) के वार्ड नंबर 53 के कॉर्पोरेटर अरविंद जेना ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
खबरों के अनुसार, अरविंद जेना हाल ही में प्रभात बिस्वाल द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बीजेडी नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी कार्य माना। सोमवार (11 मई, 2026) को बीजेडी महासचिव बिजय नायक द्वारा हस्ताक्षरित एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से उनके निलंबन की घोषणा की गई।
पार्टी की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद जेना ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं और किसी भी तरह की ‘धमकी’ या ‘लाल आंख’ से नहीं डरते। उन्होंने गर्व से कहा: “प्रभात बिस्वाल मेरे राजनीतिक गुरु हैं। जब दो महीने पहले उन्हें बिना किसी ठोस कारण के पार्टी से निकाला गया था, तभी से मैं मानसिक रूप से तैयार था कि अगला नंबर मेरा होगा। मैं अपने गुरु के साथ खड़ा हूं और पार्टी के इस फैसले से विचलित नहीं हूं।”
प्रभात बिस्वाल और अब अरविंद जेना पर हुई कार्रवाई ने कटक बीजेडी के भीतर चल रहे गुटीय कंदल (Internal Conflict) को सतह पर ला दिया है। कटक और चौद्वार क्षेत्र में बिस्वाल के बढ़ते प्रभाव और उनके समर्थकों पर पार्टी की पैनी नजर ने अंदरूनी कलह को और तेज कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कटक की राजनीति में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

