सत्या राजपूत, रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में कल फिर से स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। वहीं बारिश के कारण किसानों की खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश की संभावना और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 30 अक्टूबर को दुर्ग, कबीरधाम, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में स्कूलों में छुट्टी की जानकारी सामने आई है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने कलेक्टरों के अनुमोदन से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H