सतीश दुबे, डबरा। Bike Stealing Gang Caught: एमपी के डबरा की भितरवार थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय बाइक चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह बाइक चोर गैंग डबरा, भितरवार, ग्वालियर और दतिया, भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों से बाइक चोरी बड़े ही शातिर अंदाज में करते थे। बाइक चोर गैंग में सरदार भी शामिल थे जिन्हें रेकी के दौरान देखकर लोगों को बाइक चोरी करने का शक नहीं होता था। 

फिलहाल पुलिस ने इन चार बाइक चोरों से करीब 6 बाइक चोरी की बरामद की है। जिनमें सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की बाइक है। पूछताछ में पता चला कि हीरो कंपनी की बाइक आसानी से ग्रामीण क्षेत्रों में बिक जाती थी। थाना प्रभारी बलबीर मवई ने बताया कि चोरों को पकड़ने के बाद फिलहाल 6 चोरी की बाइक में बरामद की गई है। इनकी गैंग का भी पता किया जा रहा है साथ ही अन्य चोरी की बाइक भी इनसे मिलने की उम्मीद है। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

जशनदीप 21 साल भितरवार
जशनदीप 16 साल मस्तूरा गांव
गुरुशरण सिंह 17 साल मंगरोनी
सिमरन सिंह 16 साल डबरा

 ये बाइक चोरी की मिली …

MP07 NR 9656 डीलक्स
MP07 ND 1097 स्प्लेंडर
MP07 NN  0160 प्लेटिना
MP04 YM 9086 स्पेंडर
MP07 ZT 4804 स्प्लेंडर
MP32 ZA 8831 स्प्लेंडर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m