सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में पति और पत्नी के बीच हुए आपसी झगड़े ने एक बेहद हिंसक और खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया। पिछोर तिराहा क्षेत्र में हुए इस विवाद में मायके पक्ष की एंट्री के बाद मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गैस पर उबल रहा गर्म पानी अपने पति और ससुर पर फेंक दिया। इस सनसनीखेज घटना में दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: Gandhi Medical Collage: 3.50 करोड़ का नवीनीकरण… पहली ही बारिश में ‘डूब’ गया हॉस्टल, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल!
नशे की लत और आए दिन का क्लेश
जानकारी के अनुसार पिछोर तिराहे के पास रहने वाला भूपेंद्र कुशवाहा नशे का आदि है। आरोप है कि वह आए दिन अपनी पत्नी केशकशी के साथ मारपीट और झगड़ा करता रहता था। रोज-रोज की प्रताड़ना और विवाद से तंग आकर पत्नी ने इसकी खबर मायके वालों को दी। शनिवार की रात को जब पत्नी के मायके वाले सुलह कराने भूपेंद्र के घर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ लेकिन विवाद जरूर गहरा गया।
दाल बनाने के लिए रखा था गर्म पानी, गुस्से में पति पर उड़ेला
बातचीत के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच गुस्से से तमतमाई पत्नी केशकली ने रसोई की ओर रुख किया औऱ वहां गैस पर दाल बनाने के लिए रखा खौलता हुआ गर्म पानी उठाकर अपने पति भूपेंद्र और ससुर पर फेंक दिया। उबलता पानी शरीर पर गिरते ही दोनों चीख पड़े। इस अचानक हुए हमले में भूपेंद्र का गुप्तांग बुरी तरह जल गया जबकि उसके बुजुर्ग पिता के पैर भी झुलस गए।
तड़पता छोड़ गहने और नगदी लेकर फरार हुई पत्नी
पीड़ित पति भूपेंद्र कुशवाह का आरोह है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी केशकली और उसके मायके वालों का दिल नहीं पसीजा। वे दोनों को तड़पता हुआ छोड़कर घर के अंदर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।
ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन के आगे कूदा 21 वर्षीय युवक, गंभीर रूप से घायल; आत्महत्या का प्रयास!
पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। उधर पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

