सतीश दुबे, डबरा। नगर पालिका में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया। अब सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर भर की सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी है। शहर भर में कचरे के ढेर लगे होने से लोग परेशान हैं। 

सफाई कर्मचारियों ने आज सुबह शहर भर में हाथों में झाड़ू लेकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन कर नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे। फिलहाल तीन दिन से चल रही हड़ताल के बाद भी कर्मचारियों से CMO सहित किसी भी अधिकारी ने मुलाकात नहीं की है।

कर्मचारियों की मांग है कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। साथ ही जो भी कर्मचारी जिस पद पर हैं, उन्हें उसी हिसाब से वेतन दिया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि जितना वेतन उन्हें मिल रहा है उस हिसाब से बढ़ती महंगाई में घर खर्च चलाना मुश्किल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m