सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा का पिछोर क्षेत्र अब जुए का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दर्जन से अधिक जुआरी खेत में बैठकर हार-जीत का दांव लगाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह वायरल वीडियो पिछोर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव का बताया जा रहा है, जो दो दिन पुराना है। वीडियो में लगभग दो दर्जन जुआरी खुले खेत में बैठे हुए हैं। उनके हाथों में पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां साफ दिख रही हैं, और ऑडियो में ‘अंदर-बाहर’ जैसे दांव लगाने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: पैसों के लेनदेन पर खूनी खेल: ग्वालियर में युवक की चाकू मारकर हत्या, बेटे को बचाने गई मां भी गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार, दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद जुए पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते जुए का नेटवर्क चलाने वाले लोग अब ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग मे ढेरा ज़माने लगे हैं। वही इस वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

