सतीश दुबे, डबरा। डबरा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सालबई में जमीनी विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर कुशवाह और परिहार समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में बीच-बचाव करने आए युवक हाकिम परिहार के पैर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल हाकिम को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात के दौरान आदतन अपराधी और जिला बदर दीपक परिहार भी मौके पर मौजूद बताया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘हाथों में तीर-कमान आया तो गिन-गिनकर करेंगे शिकार करेंगे’, बाघ के हमलों से कांग्रेस विधायक नाराज, वन विभाग को दी चेतावनी
‘तू बीच में क्यों आया’ कह दागी 12 बोर के कट्टे से गोली
घायल हाकिम परिहार ने बताया कि जब दोनों पक्षों में विवाद और फायरिंग हो रही थी तब उसने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी सुरेंद्र कुशवाह ने 12 बोर के कट्टे से उस पर फायर कर दिया।
ये भी पढ़ें: शिक्षा का न हो व्यापार! 16 सरकारी ITI के निजीकरण के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, चकल्दी से पदयात्रा शुरू
गांव में पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश जारी
देहात थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि घटना पैसों के लेनदेन और जमीन संबंधी विवाद के चलते हुई है। वारदात के समय जिला बदर अपराधी दीपक परिहार की मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


