शशांक द्विवेदी, खजुराहो। दतिया उपचुनाव में आजाद समाजवादी पार्टी (ASP) प्रत्याशी दामोदर यादव ने सनातन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर खुलकर हमला करते हुए उन्हें और उनके भाई शालिग्राम को भूमाफिया बताया है। साथ ही अन्य बाबाओं की दुकान बंद करने की बात कही है।
कलेक्टर और एसपी को दी चेतावनी
खजुराहो पहुंचे आज़ाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव कुछ दिन पहले राजनगर थाना अंतर्गत कोड़ा गांव में हुए विवाद को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने छतरपुर कलेक्टर और एसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री के आश्रम से कितने लोग लापता हुए, उनकी FIR दर्ज नहीं की गई। कितनी ज़मीने हथयायी गई यह सवाल पुलिस से पूँछा जायेगा पूँछा जायेगा, बमीठा थाने में, एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम
‘पर्ची बाबा बाबा धर्म के नाम पर लोगों को बना रहे मूर्ख’
दामोदर यादव ने कहा कि कहा कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और उसके भाई सालिग्राम गर्ग गरीबों की जमीन छीनने वाले भूमाफिया हैं। प्रधानमंत्री के मुंह बोले छोटे भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्ची वाला बाबा भूमाफिया बन के बैठा है। धर्म के नाम पर ओबीसी के लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहा है। धर्म के नाम पर चला रहे धीरेन्द्र शास्त्री, प्रदीप मिश्रा, लिपिस्टिक वाले बाबा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, पंडोखर सरकार,रावतपुरा सरकार की दुकानों का शटर डाउन करेंगे।
‘बड़ी दुकानों की शटर डाउन करूंगा‘
दामोदर यादव ने सनातन बाबाओं की दुकान बंद करने का एलान करते हुए कहा कि छोटी दुकान तो ढाई हजार धीरे खुल जाती है। धीरेंद्र शास्त्री की दुकान सबसे बड़ी है। बेलपत्र वाला बाबा प्रदीप मिश्रा है, उसकी दुकान बहुत बड़ी है। एक लिपिस्टिक वाला बाबा अनिरुद्धचार्य है, उसकी दुकान बहुत बड़ी है। एक देवकीनंदन ठाकुर जिन्होंने हाल ही में अपने बेटे को लॉन्च कर दिया है, उसकी दुकान बहुत बड़ी है। एक दतिया में एक और दुकान है जिसका नाम है पंडोखर उसकी दुकान पर भी ताला डालेंगे। एक रावतपुरा सरकार की दुकान है उसकी भी शटर का ताला खोलकर देखेंगे कि उसमें कौन सा सामान रखा हुआ है।
नरोत्तम मिश्रा बनने वाले हैं बाबा
उन्होंने आगे कहा कि एक और बड़ी दुकान है जिसका टिकट कट गया। भगवा वस्त्र नरोत्तम मिश्रा है, पूर्व गृह मंत्री तो वो अब राजनीति छोड़ के बाबा बनने वाले हैं। उनके लिए भगवा सिलवा दिया और गिफ्ट करने वाले है। उन्होंने भी 1 नवग्रह मंदिर के नाम से बड़ी दुकान खोली है और वही नवग्रह ने उसका टिकट कटवा दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


