Udaipur Highway Accident Debari: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे 48 पर गुरुवार दोपहर एक ऐसी हृदयविदारक घटना हुई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस के पास एक के बाद एक 12 वाहन आपस में बुरी तरह टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटी कारें तो ट्रकों के बीच दबकर लोहे का ढेर बन गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए हैं, उन्हें देखकर रूह कांप जाए। इसमें ट्रक, टैंकर, कार, वैन, ऑटो और यहाँ तक कि एक सीएनसी सिलेंडर ले जाने वाली गाड़ी भी मलबे में तब्दील नजर आ रही है। दरअसल, एक गाड़ी के अचानक ब्रेक मारने या अनियंत्रित होने से पीछे आ रहे वाहन ताश के पत्तों की तरह एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए।
पुलिस और एम्बुलेंस की दौड़
बता दें कि सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा। फिलहाल हाइवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई है और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
खतरनाक डेथ जोन बना देबारी
गौरतलब है कि देबारी पावर हाउस के पास का यह हिस्सा पहले से ही एक्सीडेंट प्रोन जोन (ब्लैकस्पॉट) के रूप में कुख्यात है। यहां के खतरनाक कट और वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों को दावत देते हैं। प्रशासन यहां एक व्हीकुलर अंडरपास (VUP) बनाने की तैयारी में है, लेकिन काम शुरू होने से पहले ही एक और बड़ा हादसा हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- पीएम बालेन शाह ने तोड़ा अपना ही नियम, पहली बार भारतीय राजदूत से की अकेले में मुलाकात ; थोड़ी देर बाद चीनी राजदूत से भी मिलेंगे
- गोपालगंज में अनियंत्रित हुआ बालू लदा ट्रक, ससुर-बहू की मौके पर भी मौत
- असम से खरीदकर सोनीपत लाई गई किशोरी, नहीं मिला खरीदार तो बीमारी से हुई मौत; दंपति ने दफनाया शव, 23 दिन बाद खुला खौफनाक राज
- IPO Price से 22% प्रीमियम पर खुला शेयर : Anawil Wire में Retail Investors ने भी जमकर लगाया पैसा, निवेशकों को 22% का मुनाफा
- ‘घबराइए मत… सरकार आपके साथ है’: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 फरियादें

