अभिषेक सेमर, तखतपुर। तखतपुर में चक्रवाती ‘अर्नब’ असर बिजली के तार में खतरनाक स्पार्किंग के रूप में सामने आया है। पेड़ की झाड़ियों से टकराते ही बिजली के तार में पटाखों जैसी चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल सुधार कार्य किया, लेकिन इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लगातार बारिश और हवा के बीच क्षेत्र में अब भी बिजली बंद है।

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM विष्णुदेव साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल… चक्रवात अर्नब के कारण आज स्कूल-कॉलेज बंद… 645 से ज्यादा पदों के लिए रोजगार मेला

वीडियो तखतपुर नगर के वार्ड क्रमांक एक एनीकट के पास का हैं, जहां बिजली के तार और पेड़ की झाड़ियों के बीच संपर्क होने से जोरदार स्पार्किंग होती दिखाई दे रही है। तार में करंट प्रवाहित होने के दौरान निकलती चिंगारियां किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया, लेकिन इसके बावजूद बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है। लगातार बारिश और हवा के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सवाल यह है कि बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी और ऐसे खतरनाक तारों से भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m