कर्ण मिश्रा, ग्वालियर/ रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोटिंग शाम तक जारी रही। मतदान करने वालों ने ढाई साल के बाद दोबारा वोट देने का मौका नहीं छोड़ा और बढ़ चढ़कर वोट डाले। शाम 5 बजे तक 69.36 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
भाजपा पर फर्जी वोटिंग के आरोप
जिगना थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हो गया। बाहरी लोगों के पहुंचने पर दो गुटों में विवाद हो गया। कांग्रेस ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग करने के आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत की। विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
दतिया उपचुनावः मतदाताओं की बाजीगरी
कुल 01 लाख 76 हजार 759 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 1 लाख 74 हजार 661 सामान्य मतदाताओं ने वोट डाले।। 2 हजार 98 पोस्टल वोट डले थे।
राजेंद्र भारती को कुल 88 हजार 977 वोट मिले थे।
कांग्रेस का वोट शेयर 50.34 प्रतिशत रहा था।
नरोत्तम मिश्रा को 81 हजार 235 वोट मिले थे।
बीजेपी का वोट शेयर 45.96 प्रतिशत रहा था।
दतिया में बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
2023 – 79.04 प्रतिशत
2018 – 77.35 प्रतिशत
2013 – 75.59 प्रतिशत
2008 – 73.66 प्रतिशत
2023 में पोस्टल मिलाकर 80.02 फीसदी मतदान हुआ था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


