Datia By-election 2026: दतिया उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि जब भी बंपर वोटिंग होती है, सामान्य तौर पर मौजूदा सरकार के खिलाफ होती है। दतिया की जनता कांग्रेस को चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं खुद दतिया गया था लोगों से मिला था उनके अंदर एक डर का माहौल था, उस डर से निजात पाने के लिए जनता वोट कर रही है।
दतिया विधानसभा पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1 बजे तक 50.26 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव के बीच कांटे की टक्कर है।
ये भी पढ़ें: Datia By-Election 2026: दतिया में अब तक 32.53 फीसदी मतदान, नरोत्तम मिश्रा ने वोटिंग के बाद किया ये बड़ा दावा
दतिया उपचुनावः मतदाताओं की बाजीगरी
कुल 01 लाख 76 हजार 759 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 1 लाख 74 हजार 661 सामान्य मतदाताओं ने वोट डाले।। 2 हजार 98 पोस्टल वोट डले थे।
- राजेंद्र भारती को कुल 88 हजार 977 वोट मिले थे।
- कांग्रेस का वोट शेयर 50.34 प्रतिशत रहा था।
- नरोत्तम मिश्रा को 81 हजार 235 वोट मिले थे।
- बीजेपी का वोट शेयर 45.96 प्रतिशत रहा था।
ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव 2026: मतदान के बीच ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ का सस्पेंस, BJP हारी तो सिर मुंडवाने का प्रण, बोले- ‘क्षत्रिय वादे से पीछे नहीं हटते’
दतिया में बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
- 2023 – 79.04 प्रतिशत
- 2018 – 77.35 प्रतिशत
- 2013 – 75.59 प्रतिशत
- 2008 – 73.66 प्रतिशत
- 2023 में पोस्टल मिलाकर 80.02 फीसदी मतदान हुआ था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


