कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Datia By-election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया में कल उपचुनाव के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इस चुनावी मैदान में उतरने वाले 21 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद होगी। कुल 291 मतदान केंद्र में वोट डाले जाएंगे जिनमें संवेदनशील मतदान केंद्र 233 हैं। वहीं गांव-शहर की 18 लोकेशन पर कुल 29 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं।

दतिया विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 20 हजार हैं। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मुख्य रूप से BJP से आशुतोष तिवारी,CONG से घनश्याम सिंह और ASP से दामोदर यादव के बीच मुकाबला होगा। 

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती को कुल 88,977 वोट मिलने के साथ वोट शेयर: 50.34% रहा था। भाजपा के डॉ नरोत्तम मिश्रा को 81,235 वोट मिलने के साथ वोट शेयर 45.96% रहा था। 1 लाख 39 हजार 828 लोगों ने साल 2023 में मतदान किया था। 2023 विधानसभा चुनाव में 2018 की तुलना में कम वोटिंग हुई थी। 2018 में 76.80 फीसदी मतदान हुआ था जो 2023 में घटकर 73.62 फीसदी हो गया। 3.18 प्रतिशत हुए कम मतदान के साथ भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को उस समय हार मिली थी। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने 7742 वोट के अंतर से उन्हें हराया था। 

अति संवेदनशील मतदान केंद्र

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

16 कंपनियां CRPF की करीब 1600 जवान तैनात रहेंगे। SAF के 150 जवान, 600 दतिया पुलिस और 200 होमगार्ड भी मोर्चा संभालेंगे। हर मतदान केंद्र पर 1 पुलिस अधिकारी सहित 6 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात रहेगा। 36 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और QRT पूरे विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। 

हर सेक्टर में पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में लगातार गश्त की जाएगी। सभी पेट्रोलिंग टीमें कंट्रोल रूम से वायरलेस और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी रहेंगी। EVM स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र पर 24×7 बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी। हर थाना क्षेत्र में रिजर्व पुलिस बल तैयार रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m