राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के घोषित प्रत्याशी दामोदर यादव मंडल ने चुनाव तारीखों का स्वागत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता इस बार क्षेत्र को भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है और परिवर्तन के लिए आजाद समाज पार्टी को मौका देने जा रही है।

भाजपा-कांग्रेस की तैयारी नहीं, हमारी बूथ कमेटियां तैयार

चुनावी तैयारियों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए दामोदर यादव ने कहा, “दतिया में भाजपा और कांग्रेस की अभी कोई चुनावी तैयारी नजर नहीं आ रही है, जबकि हमारी पार्टी ने ‘गांव चौपाल यात्रा’ के माध्यम से बहुत पहले ही अपनी जमीन मजबूत कर ली है।” उन्होंने बताया कि आजाद समाज पार्टी ने दतिया शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के हर एक बूथ पर अपनी ‘बूथ लेवल कमेटी’ तैयार कर ली है और पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

भोपाल-नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरूः ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ से हुआ पहली फ्लाइट का स्वागत, आए 41 यात्री

प्रशासन से निष्पक्षता की उम्मीद

आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता से काम करने की अपेक्षा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया की भूमिका को भी रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया भी इस चुनाव में अपनी जिम्मेदारी पूरी सजगता से निभाएगी।

दतिया आएंगे चंद्रशेखर आजाद

दामोदर यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक और बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि दतिया उपचुनाव के लिए उनका नामांकन (नॉमिनेशन) दाखिल करवाने के लिए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद माननीय चंद्रशेखर आज़ाद खुद दतिया आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दतिया आगमन और जनसभा के कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा जल्द ही पार्टी द्वारा की जाएगी।

Couple murder case: जांच के लिए 12 सदस्यीय SIT गठित, प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग का शक,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m