सतीश दुबे, डबरा। दतिया में उपचुनाव को लेकर एक तरफ जहां सियासी पारा हाई है। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी और एमपी कांग्रेस अध्यक्ष के बीच सियासी नोक-झोंक ने टेंशन भरे माहौल को ठंडा कर दिया।
दरअसल, शहर में कांग्रेस की सभा आयोजित की गई थी जिसे जीतू पटवारी संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी वहां से गुजर रहे थे। उन्हें देखते ही भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को बुला लिया। जीतू की आवाज सुनकर आशुतोष वहां पहुंचे और भाजपा के लिए वोट अपील करने लगे।
इस दौरान पटवारी ने उनसे कहा कि आपको यहां कोई नहीं जानता। जिस पर आशुतोष ने जवाब दिया कि दतिया की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मेरा मकान है। दोनों को बातें सुनकर कार्यकर्ताओं में हंसी का माहौल बन गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

