रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया से उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक रोचक घटना सामने आई है। जिगना ग्राम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की नुक्कड़ सभा चल रही थी, तभी अचानक भीड़ से उठे एक ग्रामीण के तीखे सवालों ने कांग्रेस नेताओं को सख्ते में डाल दिया। सवाल इतना चुभने वाला था कि पटवारी के समर्थक अपना आपा खो बैठे और देखते ही देखते दो ग्रामीण आपस में ही भिड़ गए। मौके पर लात-घूंसे और गुत्थम-गुत्थी शुरू हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: मुआवजे पर महासंग्राम! भोपाल कूच कर रहे किसानों पर छोड़े आंसू-मिर्च गैस के गोले, वाटर कैनन से रोका काफिला
‘संविधान’ और ‘राजा-रजवाड़े’ पर ग्रामीण ने घेरा
दरअसल रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जिगना गांव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राज गौतम नाम के एक स्थानीय ग्रामीण ने सीधे जीतू पटवारी से दो टूक सवाल दाग दिए।
ग्रामीण ने पूछा कि आप हर सभा में भाजपा पर संविधान विरोध के आरोप लगाते हो लेकिन अगर कांग्रेस के पूर्व विधायक पर संविधान के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें हाई कोर्ट से राहत क्यों नहीं मिली?
ग्रामीण यहीं नहीं रुका उसने कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे ‘कुंवर’ लगे होने पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी राजा-रजवाड़े की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। वे रजवाड़ा देखें, लोकतंत्र नहीं!
सवाल सुनते ही भड़का समर्थक, बीच सभा में शुरू हुआ दंगल!
ग्रामीण राज गौतम के मुंह से कांग्रेस के लिए इतने कड़वे सवाल सुनते ही सभा में मौजूद जीतू पटवारी का एक समर्थक विजय गौतम आगबबूला हो गया। विजय गौतम सीधे सवाल पूछने वाले राज से जाकर भिड़ गया।
दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते बात मारपीट और गुत्थम-गुत्थी तक पहुंच गई। जनसभा के बीच अचानक हुए इस ड्रामे से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बाद में वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बामुश्किल बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
ये भी पढ़ें: ताऊ के खून से रंगे भतीजे के हाथ! अलमारी बिखेरकर रची झूठी कहानी, एक गलती से पकड़ा गया कातिल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जिगना गांव में हुई इस झड़प और तीखी बहस का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। चुनाव के ऐन वक्त पर स्थानीय जनता द्वारा मंच पर आकर इस तरह के कड़े सवाल पूछने और उसके बाद हुए इस बवाल ने कांग्रेस खेमे की टेंशन बढ़ा दी है, जबकि विपक्षी दल इस वीडियो को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी में जुट गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


