शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने फैसला किया है कि मतदान के दिन दिग्गज नेता दतिया बॉर्डर पर तैनात रहेंगे। वोटिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका के चलते कांग्रेस ने यह फैसला किया है। 

जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज संभालेंगे जिम्मेदारी

कांग्रेस के नेता दतिया विधानसभा के चारों तरफ तैनात रहेंगे। नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। दतिया से सटे डबरा वाले इलाके में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, जसवीर गुर्जर तैनात रहेंगे। वहीं भंडार वाले इलाके में भांडे दतिया से सटे भंडार में पूर्ण नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, विधायक फूल सिंह बरैया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूपी के नेता भी रहेंगे तैनात

सेवढ़ा के दतिया वाले बॉर्डर पर, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,भिंड जिला अध्यक्ष, राहुल भदौरिया जिम्मेदारी संभालेंगे। दतिया के सटे दिनारा में जयवर्धन सिंह, केपी सिंह तैनात रहेंगे। दतिया के झांसी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m