राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा नए प्रत्याशी की घोषणा किए जाने के बाद क्षेत्र में सियासी भूचाल आ गया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। दतिया में देर रात से शुरू हुआ इस्तीफों और विरोध प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पार्टी की स्थानीय गतिविधियां पूरी तरह ठप
फैसले के विरोध में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।आक्रोश को देखते हुए दतिया के प्रमुख बाजारों के बंद होने की सूचना है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि दतिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में लगा ताला आज सुबह भी नहीं खुला, जिससे पार्टी की स्थानीय गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं।
Datia by-election: दतिया उपचुनाव के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने धारा-163 लागू
नरोत्तम मिश्रा पहुंचे दिल्ली
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने स्थानीय फीडबैक और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में नए प्रत्याशी के नाम का फैसला लिया है। इस बीच, टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा अचानक रात में ही दिल्ली पहुंच गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बीजेपी हाईकमान और शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और अपने समर्थकों के रुख से अवगत कराएंगे। दतिया में उपजे इस बड़े जनाक्रोश और सामूहिक इस्तीफों ने उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का अगला कदम क्या होता है।
Weather Update: MP में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर, किसानों को मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम
सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा
टिकट कटने की खबर आते ही दतिया भाजपा में असंतोष की लहर दौड़ गई। बड़े से लेकर छोटे पदों पर तैनात अब तक 150 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी प्रचार में व्यस्त थे और उनका टिकट काटना कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।
छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: बाराती तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 2 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

