दतिया। Datia By-election: मध्य प्रदेश के दतिया में उप चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। देर शाम तक वोटिंग का आंकड़ा 71.26 प्रतिशत रहा। यह आंकड़ा पिछली बार से करीब 9 प्रतिशत कम था। वहीं कुछ वोटर UCC ने भी कम किए। 

दरअसल, दतिया में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पिछली बार 79.4 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। बैलेट की संख्या मिलाई जाए तो आंकड़ा बढ़कर 80.02 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं 2 प्रतिशत से अधिक मतदाता UCC में कम हो गए थे। इस हिसाब से 9% कम मतदान हुआ है।

दतिया उपचुनावः मतदाताओं की बाजीगरी

कुल 01 लाख 76 हजार 759 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 1 लाख 74 हजार 661 सामान्य मतदाताओं ने वोट डाले।। 2 हजार 98 पोस्टल वोट डले थे।

राजेंद्र भारती को कुल 88 हजार 977 वोट मिले थे।
कांग्रेस का वोट शेयर 50.34 प्रतिशत रहा था।
नरोत्तम मिश्रा को 81 हजार 235 वोट मिले थे।
बीजेपी का वोट शेयर 45.96 प्रतिशत रहा था।

दतिया में बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

2023 – 79.04 प्रतिशत
2018 – 77.35 प्रतिशत
2013 – 75.59 प्रतिशत
2008 – 73.66 प्रतिशत
2023 में पोस्टल मिलाकर 80.02 फीसदी मतदान हुआ था।

3 अगस्त को रिजल्ट

दतिया उपचुनाव में वोटिंग के बाद जीत के दावे भी शुरू हो गए है। बंपर मतदान के बाद बीजेपी-कांग्रेस दोनों अपनी अपनी जीत की बात कह रही है, लेकिन किसके दावों में दम है, यह तीन अगस्त को पता चल जाएगा। क्यों कि तीन अगस्त को उपचुनाव के मतों की गणना होगी, जिसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m