गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर है। दौरे के पहले दिन उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया और महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पूजा-अर्चना की। वहीं दौरे के दूसरे योगी मोहरिपुर क्षेत्र में नवनिर्मित कल्याण मंडप का लोकार्पण करेंगे।
शिक्षामित्रों को करेंगे संबोधित
प्रस्तावित दौरे के मुताबिक सीएम योगी दौरे के दूसरे दिन वह पूजा-अर्चना और गौ सेवा के बाद जनता दर्शन लगाएंगे, फिर बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेशस्तरीय शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शामिल होकर 10 शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित करेंगे और उपस्थित शिक्षामित्रों को संबोधित करेंगे।
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।
READ MORE: UP WEATHER TODAY : यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

