कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के सिरोल थाना इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े लाइव मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यहां रजिस्ट्रार ऑफिस के पास एक इलेक्ट्रिक कार में सवार पांच बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले युवक को कार से टक्कर मारी और फिर जमीन पर गिरते ही उस पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

MP में ईंधन के दाम 90 पैसे बढ़े: भोपाल में पेट्रोल @110.75, कैबिनेट विस्तार और रिपोर्ट कार्ड पर कांग्रेस-भाजपा

दूध बेचने जा रहा था पीड़ित

दरअसल रमौआ गांव का शिवसिंह बाइक पर दूध लेकर शहर की एक डेयरी पर बेचने के लिए निकला था। जैसे ही वह रजिस्ट्रार ऑफिस के पास पहुंचा, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने अपनी तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक SUV से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिव सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कार में से 5 बदमाश लाठी-डंडे लेकर नीचे उतरे और उस पर टूट पड़े। बदमाशों ने सड़क पर सरेराह उसकी पिटाई की। शिव सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी और हालत गंभीर है।

MP Road Accident: धार में पिकअप पलटने से महिला की मौत, मंडला में दो कारों में जोरदार भिड़ंत, 2 घायल

5 के खिलाफ FIR दर्ज

शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर इस खूनी संघर्ष के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के भाई की शिकायत पर सिरोल थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m