मध्यप्रदेश के धार और मंडला जिलों से सड़क हादसों की खबर आई हैं। इन भीषण हादसों में जहां धार जिले में एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं, वहीं मंडला में नेशनल हाईवे पर दो कारें आपस में टकरा गईं। दोनों ही घटनाओं में घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा
रेणु अग्रवाल, धार। जिले के बदनावर में देर शाम मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई और 8 से ज्यादा मजदूर घायल है। घायलों को प्राथमिक इलाज के रतलाम रेफर किया है। रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना लेबर नयागांव फोरलेन स्थित रिटोडा गांव के पास की है। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका मिमरोट, SDOP अरविंद सिंह तोमर, तहसीलदार सुरेश नागर सिविल अस्पताल पहुंचे थे।
EXCLUSIVE: ग्वालियर में वन विभाग और खनन माफिया आमने-सामने, अमले ने खदेड़ा, फिर भी माफिया
NH-30 पर दो कारों की सीधी टक्कर
पवन राय, मंडला। नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार के कारण NH-30 पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

