कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जिले में वन भूमि पर अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरुम से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े, कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग ने जब्त कर लिया।
19 मई महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार दर्शन
जब्त वाहन छुड़ाने की कोशिश की
दरअसल मामला गुप्तेश्वर पहाड़ी के आगे स्थित थर गांव का बताया गया है,जहां वन भूमि से अवैध रूप से खुदाई कर मुरुम का परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर DFO मुकेश पटेल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इस दौरान जब वन विभाग की टीम जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर कार्रवाई कर रही थी, तभी खनन माफिया लग्जरी गाड़ियों से मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बदमाशों ने वन अमले पर दबाव बनाने और जब्त वाहन छुड़ाने की कोशिश की।
भीषण गर्मी का कहर! MP के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री पार, खजुराहो सबसे गर्म
बदमाशों को लाठी डंडों से खदेड़ दिया
हालांकि वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों को लाठी डंडों से मौके से खदेड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वन अमला खनन माफियाओं को खदेड़ता नजर आ रहा है। वन विभाग अब शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले खनन माफियाओं की पहचान और पड़ताल में जुट गया है। DFO मुकेश पटेल का कहना है कि वन भूमि पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

