सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में कल कुछ लोगों ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर देवेंद्र मोर्य पर जानलेवा हमला कर दिया हमले के पश्चात वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा मौके पर ही बेहोश हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई नगर में स्थित सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. देवेंद्र मौर्य पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद स्वास्थ्य विभाग में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं मेडिकल संचालकों ने रैली निकालकर प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया तथा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

READ MORE: MP TOP NEWS TODAY: 16 जून को क्या कुछ रहा खास ? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल रात की है  उस समय डॉ. देवेंद्र मौर्य सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि मुमताज नामक एक व्यक्ति को एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया था इसी दौरान अमजद नाम के व्यक्ति ने फोन कर कर देवेंद्र मोर्य को हॉस्पिटल बुलाया तथा जब उन्होंने आईसीयू में पेशेंट का चेकअप कर कर उन्हें बोला कि इससे रतलाम ले जाइए तब लोगों ने उन पर प्राणघातक हमला कर दिया।

READ MORE: तालाब बना काल: नहाने के दौरान डूबने से दो बहनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि मामले की जांच जारी है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m