MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 16 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

MP Cabinet Decision: 24,200 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कुल 24,200 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिससे मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन कल्याण को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए अतिरिक्त निधि सहित 19,472 करोड़ 29 लाख रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से

मध्य प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में आगामी 20 जुलाई से विधानसबा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें महज 4 दिनों की अल्पावधि में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और विधायी प्रस्तावों पर गहन मंथन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

MP Board 10th Second Exam: 10वीं सेकंड एग्जाम का रिजल्ट जारी

MP Board 10th Second Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को मिले दूसरे अवसर में भी सफलता का प्रतिशत उम्मीद से कम रहा। नियमित और स्वाध्यायी दोनों वर्गो में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके। यहां पढ़ें पूरी खबर

संदिग्ध आतंकियों की कोर्ट में पेशी

 मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने मंगलवार को मोहम्मद फराज को कोर्ट में पेश किया। इसके साथ ही नईम कुरैशी को भी न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर मुकेश मलिक की कोर्ट ने नईम कुरैशी को एटीएस की रिमांड पर सौंपा है। वहीं ATS ने मोहम्मद फराज को न्यायिक हिरासत में नहीं लिया है। फराज को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य शाकिर और इजहार उल हक भी 20 जून तक रिमांड पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ओबीसी 27% आरक्षण मामले में अब आर-पार की बहस

मध्यप्रदेश में लंबित और संवेदनशील 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने एक बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई को आगे टालने से साफ इंकार कर दिया और आगामी 24 जून से इस पर ‘रेगुलर’ (नियमित) सुनवाई करने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस के ट्रांसफर होने की वजह से अब इस पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई शुरू की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

 सड़कों पर देर रात लड़कों के साथ ऐसा काम कर रही थी लडकियां

देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा पाने वाला इंदौर अब देर रात सड़कों पर दिख रही कुछ युवाओं की बेलगाम हरकतों को लेकर चर्चा में है। शहर के व्यस्त इलाके में देर रात युवक-युवतियों का एक समूह खुलेआम शराबखोरी करता नजर आया। मामला ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से रोबोट चौराहे के बीच का बताया जा रहा है, जहां एक बुलेट और एक एक्टिवा पर सवार युवक-युवतियां देर रात सड़क पर बियर पीते और सिगरेट के कश लगाते नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर

पिकनिक मनाने आए मैहर के 4 युवक-युवतियों की भंवर में डूबने से मौत

 मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सोन नदी के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने आए चार युवाओं की गहरे पानी और भंवर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस संवेदनशीलता पर सवाल उठाने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। मुरार थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म की एक 26 वर्षीय गर्भवती पीड़िता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला का आरोप है कि वह न्याय के लिए कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही थी लेकिन पुलिस उसकी FIR दर्ज नहीं कर रही थी। आत्मघाती कदम उठाने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रेग्नेंट बहू पर बरपा ससुराल वालों का कहर

Pregnant Daughter-In-Law Beaten : मध्य प्रदेश में ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर ट्विशा शर्मा ने अपनी जान दे दी। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं पर जुल्म कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

BJYM प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सिस्टम की उड़ी धज्जियां

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगमन पर स्वागत के नाम पूरे सिस्टम की धज्जियां उड़ा कर रख दी गई। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रात 8:15 बजे के करीब शहर में दाखिल हुआ। टीवीएस चौराहे से भाजपा जिला कार्यालय तक करीब 500 मीटर की सड़क को कब्जे में ले लिया गया। सड़क पर 12 मंच तान दिए गए। अस्पताल क्षेत्र के पास ही तेज आवाज में डीजे बजाया गया। नियमों की खुलेआम अनदेखी देखी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मध्यप्रदेश जेल विभाग में लंबे समय के इंतजार के बाद जेल अधीक्षकों के बंपर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई बड़े केंद्रीय कारागारों (सेंट्रल जेल) के कप्तानों को बदला गया है। प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के लिहाज से जारी की गई इस तबादला सूची में जेल अधीक्षकों के साथ-साथ 20 डिप्टी जेलर भी इधर से उधर किए गए हैं। हाल ही में विवादों और सुर्खियों में रही जेलों के अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 रेंजर को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा

 मध्यप्रदेश के रीवा के एक निजी होटल से सामने आए वीडियो ने सतना और रीवा में चर्चा का माहौल बना दिया है। सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रिजेंद्र पाण्डेय को उनकी पत्नी ने एक होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

 राज्य प्रशासनिक सेवा के 150 से ज्यादा अफसरों का ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में सोमवार को बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 150 से ज्यादा अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m