शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने मंगलवार को मोहम्मद फराज को कोर्ट में पेश किया। इसके साथ ही नईम कुरैशी को भी न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर मुकेश मलिक की कोर्ट ने नईम कुरैशी को एटीएस की रिमांड पर सौंपा है। वहीं ATS ने मोहम्मद फराज को न्यायिक हिरासत में नहीं लिया है। फराज को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य शाकिर और इजहार उल हक भी 20 जून तक रिमांड पर है।

दरअसल, एमपी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (MP ATS) ने भोपाल के काजी कैंप के पास से मोहम्मद फराज नाम के एजेंट को पकड़ा था। जिसके पास से मदरसों से लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। घर से जिहादी दस्तावेज भी मिले थे। फराज मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहा था। वह विशेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने वाला था। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अंडर प्रोविजन आफ यूएपीए एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस: ATS ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर मिले जिहादी दस्तावेज, ट्रेनिंग के लिए जाने वाला था अफगानिस्तान

पूछताछ में कई नाम आए सामने

फराज से पूछताछ में कथित मास्टरमाइंड और सीनियर एजेंट नईम कुरैशी का नाम सामने आया। जिसे उत्तर प्रदेश के सारंगपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। एटीएस सूत्रों के अनुसार, आरोपी नईम पर देश की महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां विदेशी तत्वों तक पहुंचाने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि नईम कुरैशी ने भोपाल निवासी मोहम्मद फराज को कथित तौर पर ट्रेनिंग दी थी और उसे अफगानिस्तान भेजने की योजना में भी शामिल था।

ये भी पढ़ें: भोपाल बना आतंकियों का गढ़! ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा संदिग्ध स्लीपर सेल 3 साल से MP में रह रहा था, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

राजस्थान के अलवर से शाकिर को दबोचा

इसके बाद एमपी एटीएस ने खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी शाकिर मेव को राजस्थान के अलवर जिले के टप्पुकरा थाना क्षेत्र से दबोचा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, शाकिर मेव बेहद शातिर है और वह भारत में किसी बड़ी देश विरोधी गतिविधि और हमले की फिराक में था। वह पूरे आतंकी षड्यंत्र का ब्लूप्रिंट और रूपरेखा (प्लानिंग) तैयार करने का मुख्य काम संभालता था। शाकिर मेव, मोहम्मद फराक का ही मुख्य सहयोगी है। ये सभी आरोपी प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के सीधे संपर्क में थे।

ये भी पढ़ें: ATS की बड़ी कार्रवाई: मास्टरमाइंड नईम कुरैशी गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

20 जून तक रिमांड पर शाकिर मेव

गिरफ्तारी के बाद एमपी एटीएस की टीम आरोपी शाकिर मेव को लेकर भोपाल पहुंची थी। जहां उसे विशेष न्यायालय (Court) में पेश किया गया। एटीएस ने आतंकी नेटवर्क और उनके भविष्य के प्लान का पर्दाफाश करने के लिए आरोपी की रिमांड मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी शाकिर को 20 जून तक एटीएस की रिमांड पर है।

ये भी पढ़ें: MP एटीएस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से दबोचा गया PFI का ‘सेकंड कमांडर’ शाकिर मेव, 3 दिन में तीसरी गिरफ्तारी, 20 जून तक रिमांड पर

बिहार के मधुबनी से आतंकी मॉड्यूल का लीडर पकड़ाया

वहीं मध्य प्रदेश एटीएस और बिहार ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मधुबनी से इजहार उल हक की गिरफ्तारी की। इजहार पाकिस्तान हैंडलर्स के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों में अभियुक्त कथित रूप से एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई। संयुक्त छापामारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इजहार भोपाल से गिरफ्तार किए गए फराज, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में था। इजहार को पाकिस्तान से फंडिग आई थी। पाकिस्तान से आ रही फंडिंग को देश में अपने मॉड्यूल के सदस्यों को पैसे भेजता था।

ये भी पढ़ें: MP ATS की बड़ी कार्रवाई: बिहार के मधुबनी से आतंकी मॉड्यूल का लीडर इजहार उल हक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पहुंच रही टीम

फराज और नईम के फोन ने खोले आतंकी मॉड्यूल के राज

वहीं ATS की गिरफ्त में संदिग्धों ने कई बातें कबूल की है। आतंकी मॉड्यूल का पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक कनेक्शन सामने आया है। संदिग्धों के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान कॉल के संकेत, कुछ शहरों की तस्वीरें और फुटेज भी पाकिस्तान भेजे गए थे। आपस में संपर्क के लिए विशेष मोबाइल एप इस्तेमाल होता था। ATS की टीम ने मंगलवार (16 जून) को मोहम्मद फराज और नईम कुरैशी को कोर्ट में पेश किया। मोहम्मद फराज को जेल भेजने की तैयारी है। वहीं नईम कुरैशी को चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल जांच एजेंसी फंडिंग की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ में कई और बड़े चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है। कई और गिरफ्तारियां भी संभव है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m