शब्बीर अहमद, भोपाल। ATS arrests Pakistani spy in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। काजी कैंप के पास मस्जिद से जासूसी करने वाले मोहम्मद फराक नाम के एजेंट को पकड़ा है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने में होने के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: MP में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार: इंदौर में 2 बैंककर्मी और सागर में एक घूसखोर पटवारी गिरफ्तार, जबलपुर में सेंट्रल बैंक के अफसर पर CBI का शिकंजा
आरोपी के पास से मदरसों से लेनदेन के भी जानकारी है। एटीएस को आरोपी के घर से जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं। साथ ही पाकिस्तान से भेजे गए जिहादी बरामद हुए हैं। आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहा था। वह विशेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने वाला था।
यह भी पढ़ें: इंदौर हाईकोर्ट में नई रोस्टर व्यवस्था लागू, 15 जून से बदलेगी बेंचों की जिम्मेदारी
आरोपी के खिलाफ अंडर प्रोविजन आफ यूएपीए एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर देश की महत्वपूर्ण जानकारियां दूसरे देशों तक देने का आरोप लगा है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 4 दिन की एटीएस रिमांड पर भेजा गया है। मोहम्मद फराक 16 जून तक रिमांड पर भेजा गया है।

