बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गई दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों बालिकाएं गांव में बने तालाब पर नहाने के लिए गई थीं। नहाने के दौरान अचानक वे गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते पानी में डूब गईं। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
READ MORE: दबंग ने युवती के कपड़े फाड़कर किया निर्वस्त्र, UPSC की कर रही थी तैयारी, कलेक्टर के पैरों पर गिरकर मां ने बेटी के लिए मांगा इंसाफ
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तालाब में तलाश शुरू की गई, जिसके बाद दोनों बालिकाओं के शव बाहर निकाले गए। हादसे में जान गंवाने वाली बालिकाओं की पहचान 13 वर्षीय यशस्वी पिता रविंद्र सिंह निवासी माऊखेड़ी और 18 वर्षीय फाल्गुनी पिता यशपाल सिंह निवासी शामली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा-बुआ की बहनें थीं और साथ में तालाब पर नहाने गई थीं।
READ MORE: दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिंड़त: दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मंदसौर लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

