दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां पचमढ़ी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पगारा और अंबा माई के बीच यह दुर्घटना हुई है। 

READ MORE: शराब पीने के दौरान दोस्तों में विवाद: बोतल से वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

इस सड़क हादसे में भोपाल निवासी कार चालक मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुकेश पचमढ़ी में टूरिस्ट टेंट हाउस संचालित करते थे। वहीं घायलों में पिपरिया से पचमढ़ी जा रहे पीटीएस आरक्षक के परिवार के तीन लोग और एक अन्य युवक शामिल है।सभी घायलों को इलाज के लिए पिपरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर शिव प्रताप सिंह के मुताबिक घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

READ MORE: हाथ में शराब और सिगरेट की कश: सड़कों पर देर रात लड़कों के साथ ऐसा काम कर रही थी लडकियां, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान

हादसे में घायल परासिया निवासी मानक परतेति का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जो मृतक मुकेश शर्मा की कार में ही सवार था। पचमढ़ी थाना प्रभारी सुरेखा निमोद ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है वहीं अन्य घायल लोगों का भी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m