चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 24 घंटे में दूसरी हत्याकांड की वारदात सामने आई है। जहां एक बैंक कर्मचारी के पड़ोसियों ने उसी के घर में सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के पास में एक बीयर की बोतल टूटी हुई पड़ी हुई पाई गई है पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जिससे तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार के मुताबिक जितेंद्र मेढ़ निवासी साहू नगर की मौत का मामला सामने आया है। प्राथमिक रूप से हत्या जैसी वारदात प्रतीत हुई है। जिसको लेकर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है मृतक निजी बैंक में नौकरी करता था और उसके पास में ही रहने वाला धर्मेंद्र को पकड़ा गया है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात को दोनों के द्वारा शराब खोरी की गई थी और इस दौरान दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक के पास से एक टूटी बियर की बोतल भी मिली है। इसी से उस पर हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m