हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भकलाय से प्रशासनिक अमले पर हमले की एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शासकीय भूमि के सीमांकन (Demarcation) के लिए पहुँची राजस्व टीम पर असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी हमले में राजस्व निरीक्षक (RI) का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को नाजुक हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

सीमांकन करने पहुंची थी टीम

दरअसल यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच की है। आवेदक जितेंद्र परमार के आवेदन पर राजस्व विभाग की टीम ग्राम भकलाय में जमीन का सीमांकन करने पहुंची थी। घात लगाकर किया हमला: जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, पहले से घात लगाकर बैठे नादानसिंह मालिवाड़, पन्नालाल भूरिया, बलवंत परमार, नारायण परमार और उनके साथ मौजूद 20 से अधिक लोगों ने अचानक लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।

अधिकारियों की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

अचानक हुए इस हमले में आरआई (RI) अभिषेक जमरा का पैर फ्रैक्चर हो गया और पटवारी राजा कुमार का सिर फटने से वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम पूर्वा मंडलोई, एसडीओपी श्वेता शुक्ला, तहसीलदार कैलाश सस्तिया और थाना प्रभारी पंकज तिवारी अस्पताल पहुँचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

पटवारी संघ में आक्रोश, पुलिस पर देरी का आरोप

ड्यूटी के दौरान अधिकारियों पर हुए इस बर्बर हमले से पटवारी संघ में भारी आक्रोश व्याप्त है। पटवारी संघ ने घटना का कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे काम बंद हड़ताल करेंगे। संघ ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस बल समय पर मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे यह हादसा हुआ।

मध्यप्रदेश

बिजली बिल बकायादारों पर बड़ी कार्रवाईः 5 बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की, सामान नीलामी की चेतावनी

4 नामजद समेत 20 से अधिक पर केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और बलवा समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों सहित 20 से अधिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

पॉवर गॉसिप

पॉवर गॉसिप: दिल्ली के बुलावे ने बढ़ाई हलचल… जिले के सारे पटवारी हो रहे थे सस्पेंड! पुलिस कप्तान मोबाइल वालों से खफा… दस साल से कुर्सी पर कुंडली…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m