लुधियाना : पंजाब राज्य सरकार द्वारा डियर लोहड़ी-मकर संक्रांति बम्पर-2025 का ड्रॉ 18 जनवरी को माननीय जजों और सरकारी अधिकारियों की देखरेख में जिला परिषद कार्यालय लुधियाना में निकाला जाएगा।
इस लॉटरी में ₹10 करोड़ तक का पहला पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा. टिकट की कीमत ₹500 है, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है. पंजाब के लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतने अधिक ईनामों की राशि रखी गई है जिस कारण लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर-2025 की टिकट खरीदने के लिए आम जनता में बहुत उत्साह है। हर कोई टिकट खरीद कर अपनी किस्मत आजमाना चाहता है, क्योंकि टिकट की कीमत मात्र 500 रुपए है।

अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स राकेश आच्छा ने बताया कि इस बम्पर के प्रथम पुरस्कार की राशि 10 करोड़ रुपए है जो कि पंजाब राज्य लॉटरी के इतिहास में प्रथम बार है। साथ ही द्वितीय पुरस्कार की राशि 1 करोड़ व तृतीय पुरस्कार की राशि 50 लाख, चतुर्थ पुरस्कार 10-10 लाख रूपए के 8 व 5वां पुरस्कार 5-5 लाख के 8 सहित कुल 23,47,90,000 रुपए की ईनाम राशि बांटी जायेगी। यह टिकट पंजाब के सभी लॉटरी काऊंटरों पर उपलब्ध है।
- अरविंद केजरीवाल रिटर्न: शराब घोटाले में बरी होने के बाद जंतर-मंतर पर दिखाया ‘पावर शो’, कई मुद्दों को लेकर रेखा सरकार को घेरा
- ‘ओह शिट… ओह शिट…’ अजित पवार का विमान कैसे हुआ हादसे का शिकार ? बारामती प्लेन क्रैश पर AAIB की जांच रिपोर्ट आई सामने
- IND vs WI T20 World Cup 2026: आज शाम करो या मरो वाले मैच में होगी भारत-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, दांव पर होगा सेमीफाइनल का टिकट, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, कोलकाता की पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- यही है सबका साथ, सबका विकास? भाजपा सरकार पर मनरेगा जॉब कार्ड धारकों का 85 करोड़ रुपये बकाया, कांग्रेस ने साधा निशाना
- रोहतास में अनियंत्रित डंपर और ट्रैवलर में भीषण टक्कर, बेगूसराय की महिला की मौत, दर्जनों घायल


