Punjab Desk: पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

दूध पीने के बाद मूंह से निकला झाक

यह पूरा मामला मामदेट थाना क्षेत्र के मोहरे गांव का है। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद तीनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

चर्चा है कि बच्चियों ने दूध पीने से पहले चिप्स, कुरकुरे आदि के पैकेट लेकर खाए थे। ऐसे में बच्चियों की मौत के पीछे केवल दूध ही वजह था या फिर किसी अन्य खाद्य पदार्थ अथवा दूसरी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी, यह जांच का विषय बना हुआ है।

इस मामले में सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. निखिल गुप्ता का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

इधर मामदोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। ये टीमें गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लेंगी और बच्चियों की तबीयत बिगड़ने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेंगी। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों मासूम बच्चियों की मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H