शाहजहांपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
यह पूरा मामला जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर की ओर आने वाले मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘प्रिय देशवासियों… अब बात देश बचाने की है’, अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, भाजपा हमला बोलते हुए पूछे तीखे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तेजी से ट्रक चालक का पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के कपड़ों की तलाश की जा रही है। ताकि उनकी शिनाख्त हो सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

