भुवनेश्वर : मोहन माझी सरकार ने ओडिशा में ममता योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सह-ब्रांड करने और लागू करने का फैसला किया है। आज लिए गए फैसले के बाद राज्य में लड़कियों को जन्म देने पर महिलाओं को 12,000 रुपए मिलेंगे। वहीं, लड़के को जन्म देने वाली महिलाओं को 10,000 रुपए मिलेंगे।

सीएमओ की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि गर्भवती और प्रसवोत्तर महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार और लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
हाल ही में मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का फैसला दो बच्चों तक के लिए लागू होगा। हालांकि, सीएमओ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह शर्त विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की महिलाओं पर लागू नहीं होगी। गर्भवती माताओं के पंजीकरण में सहायता करने वाली और प्रसव के बाद फॉलो-अप करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्तमान 200 रुपए के बजाय 250 रुपए मिलेंगे।आंगनवाड़ी सहायकों को 50 रुपए के बजाय 150 रुपए मिलेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में दोनों योजनाओं की सह-ब्रांडिंग के लिए 511 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार 115.97 करोड़ रुपये देगी, जबकि ओडिशा सरकार 395.75 करोड़ रुपये का योगदान देगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस कदम से करीब 4.5 लाख गर्भवती माताओं और नई माँ बनने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता से बदल रहा ग्लोबल ऑर्डर, उभरती ताकतों की बढ़ रही भूमिका
- एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, संजू देवी ने जीता गोल्ड तो अनिमेष ने दिलाया ब्रॉन्ज, युवाओं के लिए बने मिसाल
- प्रेस वार्ता: युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा से डगमगाए भरोसे का सरकार ने किया बहाल- युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर
- आखिर जंगलों के बीच कैसे हुई चीते की मौत? कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र में मिला शव; जांच में जुटे विभागीय अधिकारी
- तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक आर. वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां मामला दर्ज, SIT करेगी जांच
