भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में ‘सेवा -संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल मध्य प्रदेश में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही देशभर में “सेवा – संकल्प अभियान” की शुरुआत हो रही है। 25 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने शपथ लेकर जनसेवा का संकल्प लिया था। उनके कुशल नेतृत्व में गुजरात राज्य ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। इसी कड़ी में विगत 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की शासकीय स्तर पर निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m