कुमार इंदर, जबलपुर। कटनी से भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक के खिलाफ एक करोड़ रुपये के मानहानि दावे का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान ने आरोप लगाया है कि संजय पाठक ने सार्वजनिक रूप से उन पर अवैध हथियारों की बिक्री और 14 हजार कारतूस गायब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है।

READ MORE: इंदौर में ‘विश्व सिकल सेल दिवस’ कार्यक्रम: राष्ट्रपति की मौजूदगी में CM डॉ मोहन ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- 1.25 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग पूरी

नाजिम खान का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कटनी पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। 

READ MORE: MP में NEET EXAM को लेकर हाई अलर्टः 30 जिलों में संगीनों के साए में इम्तिहान, 44 साइबर कमांडो रखेंगे पल-पल की नजर, करीब एक लाख स्टूडेंटस बैठेंगे

याचिकाकर्ता का आरोप है कि विधायक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और इनसे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हुई है। इसी आधार पर उन्होंने एक करोड़ रुपये की मानहानि का दावा भी पेश किया है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। अब राज्य सरकार के जवाब और आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m