इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत हो गई। कार में बैठने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार देर रात शिप्रा क्षेत्र में हुई है।
बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह के भतीजे 29 वर्षीय प्रशांत सिंह अपने दोस्तों के साथ देवास आए थे। यहां से वह इंदौर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कार सड़क किनारे रोकी और कुछ देर बाद कार में बैठ रहे थे। लेकिन तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद प्रशांत के सिर पर गहरी चोट लग गई जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। उनके दोस्त फ़ौरन उन्हें लेकर इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू दी है। प्रभात सिंह का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली भेज दिया गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा।

